देश

Ghaziabad Shocker: गाजियाबाद में 4 साल की स्कूल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत, यौन शोषण के आरोप में वैन चालक गिरफ्तार

पी के गाजियाबाद में एक स्कूल वैन चालक को शनिवार को चार साल की बच्ची के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों को स्कूल से लाने और छोड़ने के लिए काम करता था.

Ghaziabad Shocker: गाजियाबाद में 4 साल की स्कूल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत, यौन शोषण के आरोप में  वैन चालक गिरफ्तार
Accused

Ghaziabad Shocker:  यूपी के गाजियाबाद में एक स्कूल वैन चालक को शनिवार को चार साल की बच्ची के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों को स्कूल से लाने और छोड़ने के लिए काम करता था. वैन चालक पर आरोप है कि उसने पहले वैन में अन्य बच्चों को छोड़ने के बाद एक सुनसान इलाके में वैन लेकर गया. जहां पर बच्ची का यौन शोषण किया. पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी वैन ड्राइवर को गिरफ्तार किया हैं.

बच्ची ने आरोपी के बारे में बताई सारी बातें

बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि जब उसने स्कूल प्रशासन को इस घटना के बारे में बताया, तो प्रिंसिपल ने मामले में सहयोग नहीं किया, जबकि उन्होंने अपनी बेटी के बारे में सारी जानकारी दी थी.  पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी, जो नर्सरी की छात्रा है. पिछले हफ्ते गुरुवार की दोपहर, जब बच्ची घर आई, तो वह बहुत डरी और परेशान दिख रही थी. पूछने पर, उसने वैन के ड्राइवर के बारे में सारी बातें बताईं. पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी के निजी अंगों में दर्द हो रहा था.

गुरुवार की दोपहर की घटना

पीड़िता की मां ने कहा, "गुरुवार को, करीब 12:30 बजे, मेरी बेटी स्कूल से घर आई और बहुत डरी हुई थी. जब  मैंने पूछा कि वह डर क्यों रही है, लेकिन उसने उस समय कुछ नहीं बताया. उस रात, जब वह बाथरूम गई, तो उसने अपने निजी अंगों में तेज दर्द की शिकायत की. जब मैंने देखा, तो पाया कि उसके निजी अंग लाल और सूजे हुए थे. जब मैंने उससे पूछा, तो उसने बताया कि कैब चालक ने उसकी पजामा उतारी और उसके निजी क्षेत्र में अपनी अंगुली डाली." परिवार ने बाद में बच्ची को एक बाल रोग विशेषज्ञ के पास ले जाया, जिन्होंने यौन शोषण की पुष्टि की.

ACP नंदग्राम पूनम मिश्रा गिरफ्तारी की पुष्टि के

मामले में ACP नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि  परिवार द्वारा की गई शिकायत के आधार पर, 22 वर्षीय आरोपी को कवी नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है.  आरोपी को BNS धारा 65 (बलात्कार) और POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया.।

पिछले साल का एक और मामला

बताना चाहेंगे कि इससे पहले, 26 सितंबर, 2024 को, एक 28 वर्षीय स्कूल वैन चालक को कथित तौर पर एक पांच साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लड़की, जो अशोक नगर के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 1 की छात्रा थी, ने इस घटना के बाद स्कूल जाने से मना कर दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2025 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).