देश

UP: यूपी की महिला ने पड़ोसी पर बेटी के अपहरण और धर्मातरण का आरोप लगाया

एक महिला ने अपने पड़ोसी वाइज मोहम्मद और उसके रिश्तेदारों पर उसकी 19 वर्षीय बेटी का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है.

UP: यूपी की महिला ने पड़ोसी पर बेटी के अपहरण और धर्मातरण का आरोप लगाया
Representative Image (Photo: Pixabay)

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), 20 फरवरी : एक महिला ने अपने पड़ोसी वाइज मोहम्मद और उसके रिश्तेदारों पर उसकी 19 वर्षीय बेटी का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी घटना के बाद इतना सदमे में थी कि उसने अपना मानसिक संतुलन खो दिया और यहां तक कि आत्महत्या करने की भी कोशिश की.

पुलिस ने कहा कि आईपीसी की धारा 366 (महिला को शादी के लिए मजबूर करना) और उत्तर प्रदेश अवैध धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम, 2021 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. एसएचओ हैदरगढ़ अजय त्रिपाठी ने बताया कि सबसे पहले नवंबर में 19 वर्षीय युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने शनिवार को लड़की को लखनऊ-बाराबंकी बॉर्डर से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. लड़की की मां सुमन पाठक ने आरोप लगाया है कि उसे उसके पड़ोसी वैज और उसके माता-पिता ने नौकरी का झांसा दिया था. बाद में, उसे अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया. यह भी पढ़ें : UP: बस्ती के भुवानी गांव की लड़की का शव पास के एक तालाब से बरामद, जांच जारी

एसएचओ ने कहा, "सुमन ने यह भी दावा किया कि उनकी बेटी को इतनी क्रूर यातना दी गई कि इसका उसके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा है." त्रिपाठी ने कहा कि बरामद लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किए जाने बाकी हैं. एसएचओ ने कहा, "हम उससे यह भी पूछेंगे कि उसका अपहरण किसने किया और वह नवंबर से फरवरी तक कहां रही." पुलिस ने बताया कि सुमन पड़ोस में बर्तन धोकर अपना गुजारा करती थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2023 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).