Goods Train Derailed in Sonbhadra: यूपी के सोनभद्र में ट्रेन हादसा, कोयले से लदी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ट्रेन पटरी से उतर गई है. इस बार सोनभद्र जिले में यह हादसा हुआ है. यहां कोयले से लदी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 11 बजे शक्तिनगर थाना क्षेत्र के पास हुई
Goods Train Derailed in Sonbhadra: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ट्रेन पटरी से उतर गई है. इस बार सोनभद्र जिले में यह हादसा हुआ है. यहां कोयले से लदी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 11 बजे शक्तिनगर थाना क्षेत्र के पास हुई, जब ट्रेन एनसीएल खड़िया परियोजना से अनपरा पावर प्लांट जा रही थी. कृष्णशिला रेलवे स्टेशन से निकलने के कुछ ही देर बाद इंजन सहित कोयले से भरे दो डिब्बे पटरी से उतर गए और पलट गए. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अनपरा पावर प्लांट के अधिकारियों ने हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण मिट्टी के कटाव को पटरी से उतरने का कारण बताया.
वहीं प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि ट्रैक रखरखाव में लापरवाही की वजह से यह घटना हुई. गनीमत है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मालगाड़ी पटरी से उतर गई है. वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों डिब्बे पटरी से उतरे हुए हैं. यह भी पढ़े: Goods Train Derailed in Alwar: अलवर में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरें, ट्रनों की आवाजाही बाधित, देखें वीडियो
यूपी में मालगाड़ी पटरी से उतरी:
रेल लगातार डिरेल हो रही है...
अब यूपी के सोनभद्र से कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी बेपटरी हो गई. pic.twitter.com/bd9s6ZJ9T1
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) August 11, 2024
यूपी में मालगाड़ी पटरी से उतरी:
उत्तर प्रदेश : जिला सोनभद्र में मालगाड़ी पटरी से उतरी। इसमें अनपरा थर्मल पॉवर प्लांट के लिए कोयला जा रहा था। pic.twitter.com/wEY8BjSzI4
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 11, 2024
वहीं ट्रेन को पटरी से बेटरी होने पर ट्रैक पर माल वाहक ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया. उस रूट से आने जाने वाली सभी गाड़ियों को दूसरे रूट के लिए डायवर्ट कर दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2024 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

