UP: मथुरा जिले में इनकाउंटर में गोली लगने से घायल बदमाश गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में राल रोड के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
मथुरा, 21 मई: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में राल रोड के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. बदमाश का नाम परखम जैत है. उस पर मथुरा से एक लाख और राजस्थान से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. यह भी पढ़ें: Fake Bank Operation Busted: भदोही पुलिस ने राज्य के आठ जिलों में फर्जी बैंक संचालन का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
जैत अंतरराज्यीय डकैती गिरोह का सक्रिय सदस्य है और कई मामलों में वांछित था. उसके पास से .32 बोर की एक पिस्टल व 11 कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है. पैर में गोली लगने से घायल अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2023 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

