UP: चलती कार में नाच रहा था दूल्हा, ट्रैफिक पुलिस ने थमा दिया 2 लाख रुपये का चालान
यूपी ट्रैफिक पुलिस ने चलती कार में डांस करने और सेल्फी लेने पर दूल्हे समेत बारातियों पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया. जानकारी के मुताबिक, अंकित कुमार नाम के एक शख्स ने उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस को टैग कर एक वीडियो ट्वीट की.
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 15 जून : यूपी ट्रैफिक पुलिस ने चलती कार में डांस करने और सेल्फी लेने पर दूल्हे समेत बारातियों पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया. जानकारी के मुताबिक, अंकित कुमार नाम के एक शख्स ने उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस को टैग कर एक वीडियो ट्वीट की.
वीडियो शेयर करते हुए अंकित कुमार ने कैप्शन में लिखा, "हरिद्वार से नोएडा मेरी यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर जिले में कुछ लोग मनोरंजन के लिए दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे थे. उम्मीद है कि ट्रैफिक पुलिस मामले का संज्ञान लेगी." वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने ट्वीट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक पुलिस को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. यह भी पढ़ें : बिहार के बेगूसराय में ‘पकड़वा विवाह’, पशु चिकित्सक की जबरन कराई शादी
एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह ने कहा, "वीडियो के आधार पर नौ वाहनों की पहचान कर ली गई है और हमने मालिकों के खिलाफ दो लाख रुपये का चालान किया है. साथ ही संबंधित धाराओं के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी. सभी वाहनों का दिल्ली रजिस्ट्रेशन नंबर है."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

