देश

UP: मेहमानों के बीच दूल्हे ने अपने पिता को मारा थप्पड़, दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार, जानें फिर क्या हुआ

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हे ने मेहमानों के बीच अपने ही पिता को थप्पड़ जड़ दिया. मामला इतना आगे बढ़ा कि दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया.

UP: मेहमानों के बीच दूल्हे ने अपने पिता को मारा थप्पड़, दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार, जानें फिर क्या हुआ
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

चित्रकूट (उत्तर प्रदेश), 29 जनवरी : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले (Chitrakoot District) में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हे ने मेहमानों के बीच अपने ही पिता को थप्पड़ जड़ दिया. मामला इतना आगे बढ़ा कि दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया. खबरों के मुताबिक, बारात चित्रकूट में महिला के घर पहुंची. दुल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई. सभी मेहमान बैठे हुए थे, लेकिन दुल्हा बार-बार दुल्हन के कमरे में जा रहा था.

अपने बेटे के व्यवहार से नाराज दूल्हे के पिता ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन दूल्हा नहीं माना और वह फिर भी दुल्हन के कमरे में जाता रहा. यह भी पढ़ें : Moradabad: नकली शराब बेचने के आरोप में शख्स को 10 साल की जेल

इससे गुस्साए पिता ने मेहमानों के सामने दूल्हे को थप्पड़ मारा और दूल्हे ने अपने पिता को वापस थप्पड़ मार दिया. मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने शादी तोड़ने का फैसला किया. बारात बिना दुल्हन के लौट आई और दोनों परिवारों ने शादी नहीं करने का फैसला किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2023 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).