उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में लड़की से अपहरण के बाद दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 17 साल की एक लड़की का दो लोगों ने अपहरण कर लिया. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 17 साल की एक लड़की का दो लोगों ने अपहरण कर लिया. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया. आरोपियों ने उसके शरीर पर कई जगह सिगरेट से दाग दिया. पूरी रात किशोरी अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों में पड़ी तड़पती रही. रविवार सुबह लोगों ने देखा तो परिजनों को जानकारी हुई. पीड़ित का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक दक्षिण विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गोरखपुर के थाना गोला में एक नाबलिक लड़की से दुष्कर्म की तहरीर दी गयी थी जो उसके परिजनों ने दिया था. लड़की का मेडिकल कराया गया.
इस मामले में शामिल दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें मुख्य अभियुक्त अर्जुन पास के गांव का है. इसके अलावा उसी का दोस्त महेश उर्फ छोटू है. उसे भी पकड़ लिया गया है. उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है. दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 363, 376डी, 326, 5/6, पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
आस-पास के रहने वाले लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गोला क्षेत्र में एक परविार किराये पर कमरा लेकर रहता है. वह ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करते हैं. मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी शुक्रवार की रात 8 बजे दरवाजे के सामने स्थित हैण्ड पम्प से पानी भरने गई थी. इस दौरान डेहरीभार गांव का अर्जुन निषाद अपने एक साथी के साथ पहुंचा और उसे अगवा कर ले गए. जब वह काफी देर तक पानी लेकर नहीं आई तो तलाश शुरू हुई. काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला.
सुबह मंदिर के पास खंडहर में उसके बेहोशी के हालत में मिलने की सूचना मिली. वो मौके पर पहुंचे तो बेटी ने आपबीती बताई. रात भर दोनों युवकों ने दुष्कर्म करने के साथ सिगरेट से शरीर पर कई जगह जला भी दिया था. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी पुलिस ने लड़की को सीएचसी गोला पहुंचाया. जहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2020 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

