UP: लखनऊ में सौतेले पिता ने किया दो नाबालिगों का यौन शोषण

चाइल्डलाइन अधिकारियों ने सौतेले पिता द्वारा यौन शोषण का शिकार हुई दो नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया है. लड़कियां 9 और 10 साल की हैं और लखनऊ के आलमबाग इलाके में रहती हैं.

Rape Sexual Harrasement Representative (Photo Credit: Pixabay)

लखनऊ, 25 मई: चाइल्डलाइन अधिकारियों ने सौतेले पिता द्वारा यौन शोषण का शिकार हुई दो नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया है. लड़कियां 9 और 10 साल की हैं और लखनऊ के आलमबाग इलाके में रहती हैं. चाइल्डलाइन के अधिकारियों ने कहा कि लड़कियों की मां ने अपने पहले पति से अलग होने के बाद बिजली मिस्त्री ओम प्रकाश से दोबारा शादी की. यह भी पढ़ें: UP Shocker: पीलीभीत जिले में मोबाइल की दुकान में किशोरी से रेप

लड़कियों ने उन्हें बताया कि वह व्यक्ति नियमित रूप से उनके साथ दुर्व्यवहार करता था, उन्हें अनुचित तरीके से छूता था, अश्लील हरकतें करने के लिए कहता था और उन्हें पीटता भी था. नाबालिगों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, तो उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया.

उनके बचाव के बाद, उन्हें कृष्णा नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. लोहिया अस्पताल में बच्चियों का मेडिकल कराया गया और फिर चाइल्ड लाइन शेल्टर में भेज दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि मामले में जल्द ही सौतेले पिता और मां के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

लखनऊ में अजीबो-गरीब मामला, 47 साल चला 180 रुपये की जमीन का मुकदमा, कानूनी लड़ाई में खर्च हुए 16 लाख; फिर हक में आया फैसला

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट