देश

UP: इटावा में बारिश के कारण दो अलग-अलग जगह दीवार गिरने से छह लोगों की मौत

यूपी के इटावा में देर रात से लगातार हो रही बारिश के चलते दीवार गिरने से अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत हो गई.

UP: इटावा में बारिश के कारण दो अलग-अलग जगह दीवार गिरने से छह लोगों की मौत
(Photo Credits: Twitter)

इटावा, 22 सितम्बर : यूपी के इटावा में देर रात से लगातार हो रही बारिश के चलते दीवार गिरने से अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत हो गई. इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पहला हादसा सिविल लाइन इलाके में हुआ, जहां बारिश के कारण घर की दीवार गिरने से टीनशेड के नीचे दादी के साथ सो रहे चार बच्चों की मौत हो गई.

दूसरा हादसा थाना इकदिल के ग्राम कृपालपुर का है यहां भी कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई. जिलाधिकारी अवनीश राय एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने मौके का निरीक्षण किया. यह भी पढ़ें : शिवाजी पार्क में दशहरा रैली के आयोजन संबंधी उद्धव गुट की याचिका पर सुनवाई आज

जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि चंद्रपुरा में बच्चों के स्वजन को शासन की ओर से स्वीकृत सहायता प्रदान की जाएगी. जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जाकारी के अनुसार जनपद के सभी स्कूलों को 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है 24 सितंबर तक सभी स्कूल बंद रहेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2022 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).