Bhadohi: 300 लोगों से भरे दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, हादसे में 3 बच्चों समेत पांच की मौत, 64 झुलसे

कार्यक्रम स्थल के पास अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग की लपटो के देख पंडाल में भगदड़ मच गई. आनन-फानन में झुलसे हुए लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

उत्तर प्रदेश: भदोही जिले में रविवार रात एक दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के समय भीषण आग लग गई. घटना औराई कोतवाली क्षेत्र की है. भदोही के जिलाधिकारी के मुताबिक हादसे में अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो गई है वहीं करीब 64 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं.  दुर्गा पूजा पंडाल में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिस वक्त हादसा हुआ उस समय पंडाल में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की भीड़ मौजूद थी. VIDEO: खौफनाक! इंडोनेशिया के स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान भड़की हिंसा, अबतक 127 लोगों की मौत

पुलिस प्रशासन ने बताया है कि घटना में घायल लोगों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है. कुछ घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय अस्पताल में घायलों के उचित देखभाल को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्यक्रम स्थल के पास अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग की लपटो के देख पंडाल में भगदड़ मच गई. आनन-फानन में झुलसे हुए लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया. पंडाल में जगह कम थी, जिसकी वजह से बाहर निकलने में लोगों को काफी समय लगा और बड़ी संख्या में लोग झुलस गए.

भदोही के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि इस हादसे में 12 वर्षीय अंकुश सोनी, 10 वर्षीय नवीन, 45 वर्षीय जया देवी नाम की महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई है. कुल 64 लोग झुलसे थे. 42 लोगों का इलाज वाराणसी में, चार का प्रयागराज और अन्य का भदोही के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में घटना की जांच के लिए एसआईटी (SIT) टीम का गठन किया गया है. जांच टीम को पंडाल में हैलोजन के पास से आग लगने के साक्ष्य मिले है. आग किन वजहों से लगी इसकी जांच की जा रही है. डीएम ने कहा जो भी दोषी होगा उन पर कड़ी कार्रवाई होगी.  इस संबंध में पुलिस प्रशासन इस दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजकों से भी बात कर रहा है और घटना के संबंध में जानकारी जुटा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट