देश

UP Shocker: सहारनपुर में चोरी के शक में युवक की खंभे से बांधकर पिटाई, एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में लोहे की सरिया चोरी करने के संदेह में एक व्यक्ति को खंभे से बांधकर पीटा गया. यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी.

UP Shocker: सहारनपुर में चोरी के शक में युवक की खंभे से बांधकर पिटाई, एक गिरफ्तार
Arrest (Photo Credits: Twitter)

सहारनपुर, 8 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में लोहे की सरिया चोरी करने के संदेह में एक व्यक्ति को खंभे से बांधकर पीटा गया. यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी.

एक अधिकारी ने बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट कॉलोनी में हुई घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आरोपी अमित शर्मा को मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक घटना 5 दिसंबर की दोपहर की है, जब एक व्यक्ति को कथित तौर पर सरिया चुराते हुए पकड़ा गया. पुलिस ने कहा कि अमित शर्मा ने युवक को एक खंभे से बांध दिया और कथित तौर पर डंडों से उसकी पिटाई की. यह भी पढ़ें : Bengaluru: बेंगलुरु में होमवर्क न करने पर टीचर ने छात्र को लोहे की रॉड से पीटा

सहारनपुर शहर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए अमित शर्मा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है. सरिया चोरी करने के आरोपी रहमान के खिलाफ भी चोरी का मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2023 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).