देश

UP Shocker: मातम में बदला शादी का माहौल, एलपीजी सिलेंडर लीक होने से 22 लोग झुलसे

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में बुधवार देर रात एक विवाह स्थल पर एलपीजी सिलेंडर लीक होने से आग लग गई. इससे 22 लोग झुलस गए.

UP Shocker: मातम में बदला शादी का माहौल, एलपीजी सिलेंडर लीक होने से 22 लोग झुलसे
Fire (Photo Credits: Pixabay)

हमीरपुर, 15 दिसम्बर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले (Hamirpur District) के राठ कस्बे में बुधवार देर रात एक विवाह स्थल पर एलपीजी सिलेंडर लीक होने से आग लग गई. इससे 22 लोग झुलस गए. इस मामले में पुलिस ने कहा कि गंभीर रूप से झुलसे 8 लोगों को जालौन जिले के उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

खबरों के मुताबिक रसोइयें द्वारा जलाए गए गैस स्टोव से आग लग गई, जो पास के लकड़ी के ढांचे में फैल गई. यह भी पढ़ें : Bihar Shocker: बिहार के बेगूसराय में आदमखोर कुत्तों ने महिला को मार डाला, मांस खाया

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2022 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).