देश

UP Shocker: हरदोई जिले में समारोह में गंजा कहने पर की दोस्त की हत्या

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक व्यक्ति ने समारोह में गंजा कहने पर दोस्त की हत्या कर दी. मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई. पुलिस सूत्रों के अनुसार एक समारोह में सुनील कुमार ने दोस्त अवनीश कुमार को गंजा बोल दिया.

UP Shocker: हरदोई जिले में समारोह में गंजा कहने पर की दोस्त की हत्या
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

हरदोई (उत्तर प्रदेश), 27 नवंबर : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक व्यक्ति ने समारोह में गंजा कहने पर दोस्त की हत्या कर दी. मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई. पुलिस सूत्रों के अनुसार एक समारोह में सुनील कुमार ने दोस्त अवनीश कुमार को गंजा बोल दिया. इससे नाराज अवनीश ने सुनील को इमारत की छत से फेंक दिया.गंभीर रूप से घायल सुनील को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि सुनील और अविनाश मोटरसाइकिल से एक साथ समारोह में पहुंचे थे और रात का खाना खा रहे थे, तभी सुनील ने अविनाश को गंजा कहा. इससे नाराज अविनाश ने कथित तौर पर अपने दोस्त को छत से फेंक दिया. अविनाश ने भागने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. यह भी पढ़ें : UP Shocker: जौनपुर में बारात देखने गई आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि अविनाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि अविनाश और सुनील बचपन के दोस्त थे और अक्सर साथ देखे जाते थे. इस घटना को लेकर अविनाश ने कहा कि उसने सुनील को गुस्से में आकार इमारत से फेंक दिया, उसको मारने का कोई इरादा नहीं था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2022 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).