जरुरी जानकारी

UP Shocker: बिजनौर में कार सवार पांच लोग राम गंगा नदी बैराज में डूबे, चार की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मंगलवार देर रात अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वैगनआर कार हरेवली स्थित राम गंगा नदी बैराज में गिर गई. हादसे में कार सवार चार लोगों की डूबकर मौत हो गई.

UP Shocker: बिजनौर में कार सवार पांच लोग राम गंगा नदी बैराज में डूबे, चार की मौत
(Photo : X)

बिजनौर 24 जनवरी : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मंगलवार देर रात अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वैगनआर कार हरेवली स्थित राम गंगा नदी बैराज में गिर गई. हादसे में कार सवार चार लोगों की डूबकर मौत हो गई.

मृतकों की पहचान खुर्शीद, राशिद, फैसल और माहरुफ के रूप में हुई है. अफजलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक अर्चना सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर करीब रात आठ बजे अफजलगढ़ थाना अंतर्गत हरेवली राम गंगा नदी बैराज में पांच लोगों के डूबने की सूचना मिली थी. राहत-बचाव दल के साथ पुलिस मौके पहुंची. यह भी पढ़ें : Ram Mandir: जब रामलला के दर्शन के लिए गर्भगृह के भीतर पहुंचे हनुमान जी, देखते रह गए सुरक्षाकर्मी

डीएसपी ने कहा कि हादसा उस वक्त हुआ जब ग्राम नूरपुर छिपरी के रहने वाले पांच लोग सफेद रंग की वैगनआर कार से अफजलगढ़ से नुमाइश देखकर घर वापस लौट रहे थे. हरेवली राम गंगा नदी बैराज पर चालक ने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया और कार नदी में जा गिरी.

डीएसपी ने कहा कि हादसे में स्थानीय गोताखोर की मदद से सिकन्दर को सकुशल बचा लिया गया जबकि खुर्शीद, राशिद, फैसल और माहरुफ की मौके पर ही मौत हो गई. शवों को पोस्टमार्टम के शवगृह भेजा गया है. आगे जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2024 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).