देश

UP Shocker: मोबाइल पर गाली देने की रिकॉर्डिंग सुनकर आपा खोया युवक, दोस्त के साथ मिलकर पिता और दो बेटों की गला काटकर की हत्या

यूपी के देवरिया जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां रुद्रपुर कोतवाली की एक गांव में मोबाइल पर गाली सुनने की रिकार्डिंग सुनकर बौखलाए एक युवक ने बाप और दो बेटों का गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी

UP Shocker: मोबाइल पर गाली देने की रिकॉर्डिंग सुनकर आपा खोया युवक, दोस्त के साथ मिलकर पिता और दो बेटों की गला काटकर की हत्या
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits file)

UP Shocker:  यूपी के देवरिया जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां रुद्रपुर कोतवाली की एक गांव में मोबाइल पर गाली सुनने की रिकार्डिंग सुनकर बौखलाए एक युवक ने अपने के साथी के साथ मिलकर बाप और दो बेटों का गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी. इसमें बाप और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे की हालत गंभीर बनी है. वारदात के बारे पूरे गांव में सनसनी फैली है. वारदात के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

पुलिस के अनुसार महाराजगंज गांव (Maharajganj Village) के रहने वाले 60 वर्षीय शहिद नाम के बुजुर्ग गांव के चौराहे पर चुड़ी, श्रृंगार का सामान बेचते थे. उनके तीन बेटे शकील, सोनू और नजीर सैलून की दुकान चलाते हैं. सोमवार की रात करीब 12 बजे मोहल्ले के दो युवकों ने धारदार हथियार से उनके ऊपर हमला बोल दिया. रात का समय होने की वजह से शहीद घर के सामने गुमटी में सो रहे थे, दोनों युवकों ने उनका सिर काट कर अलग कर दिया, दरवाजे पर उसने नाजिर का गला काट दिया, दोनों की तत्काल मौत हो गई. यह भी पढ़े: MP Shocker: बेटे को जल्दी जगाना 65 वर्षीय बुजुर्ग पिता को पड़ा महंगा, चाकू मारकर की हत्या

वहीं सोनू के गर्दन पर वार किया, वह घायल होकर गिर गया. शकील ने घर में भाग कर जान बचाई. सोनू की हालत नाजुक बनी है. एक ही परिवार में बाप, बेटे की मौत से शहीद के घर में मातम फ़ैल गया है. फिलहाल मृतक शहिद के बेटे शकील की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज है. वारदात को लेकर सीओ जिलाजीत (CO Diljit) ने कहा कि हत्या के आरोप में पुलिस ने अआरोपी अमरनाथ निषाद और कमलेश मद्धेशिया को गिरफ्तार किया है. फिलहाल दोनों इ पूछताछ की जा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).