देश

UP Shocker: चचेरे मामा ने नाबालिग भांजी को बनाया अपनी हवस का शिकार, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

यूपी के बाराबंकी जिले के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक चचेरा मामा ने नाबालिग भांजी को अपनी हवस का शिकार बनाया है.

UP Shocker: चचेरे मामा ने नाबालिग भांजी को बनाया अपनी हवस का शिकार, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pxhere)

Uttar Pradesh Shocker: यूपी के बाराबंकी जिले के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक चचेरा मामा ने नाबालिग भांजी को अपनी हवस का शिकार बनाया है. जिसे वह घर आने पर प्यार से मामा-मामा कहकर पुकारती थी. युवक के इस घिनौनी हरकत की खबर लोगों को लगने के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल है. हर कोई इस खबर की निंदा कर रहा है और चाहता है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो.

वहीं, वारदात की जानकारी स्थानीय पुलिस को लगने के बाद मौके पुलिस के साथ आला अधिकारी पहुंचे. आला अधिकारियों में इस खबर की सूचना जिले के एसपी अनुराग वत्स (SP Anurag Vats) को मिलने के बाद मौके पर पहुंचे. एसपी ने बताया कि देवा के टेरा खुर्द गांव में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है. बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है. परिजनों के शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की जा रही है. फिलहाल आरोपी फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. यह भी पढ़े: UP Shocker: गोरखपुर में 14 वर्षीय नाबालिग की इज्जत हुई तार-तार, साजिश के तहत गांव के युवक ने किया दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि रिश्ते में मामा लगने की वजह उसे उस युवक का बच्ची के घर पर आना जाना था. इसलिए परिवार के लोगों को भी शक नहीं तो की वह इस तरह की हरकत करेगा. लेकिन उसके इस घिनौनी हरकत के बाद परिवार वाले सदमें में हैं. अब वे चाहते है कि आरोपी को पुलिस जल्द एस जल्द गिरफ्तार कर उसे कड़ी सजा दे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2022 11:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).