UP Shocker: बिजनौर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की थाना नांगल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने फोन कॉल के जरिए एक युवती से दोस्ती की, उसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
बिजनौर, 4 मार्च : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की थाना नांगल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने फोन कॉल के जरिए एक युवती से दोस्ती की, उसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. युवती जब परेशान हो गई तो उसने पुलिस से युवक की शिकायत की.
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, थाना नांगल पुलिस ने अजय उर्फ अर्जुन को शहजादपुर तिराहे से गिरफ्तार किया. 7 फरवरी को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी. यह भी पढ़ें: Ranchi Shocker: रांची में कंस्ट्रक्शन साइट की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, विरोध में सड़क जाम
पीडिता ने बताया था कि अजय उर्फ अर्जुन ने लगभग तीन साल पहले एक फोन कॉल पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. मामले में अभियुक्त वांछित चल रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

