देश

UP Road Accident: ट्रक-बस की टक्कर में छह की मौत, 15 घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

बहराइच जिले के टप्पे सिपाह क्षेत्र में बुधवार को एक बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए.

UP Road Accident: ट्रक-बस की टक्कर में छह की मौत, 15 घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख
सीएम योगी (Photo Credit: CM Yogi Office Twitter Handle)

बहराइच (उप्र), 30 नवंबर : बहराइच जिले के टप्पे सिपाह क्षेत्र में बुधवार को एक बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

जिलाधिकारी दिनेश चंद्रा ने कहा कि प्रथम ²ष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रक गलत साइड से आ रहा था, जब उसने रोडवेज बस को टक्कर मारी. यह भी पढ़ें : Couple Suicide Case: हरदोई जिले में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, जांच जारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में हुई मौत पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2022 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).