UP Road Accident: मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह को ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई.
मुजफ्फरनगर, 12 फरवरी : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह को ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि, छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा सोमवार तड़के करीब 6 बजे मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के कैनाल रोड पर हुआ.
पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6 बजे कंट्रोल रूम को दुर्घटना के संबंध में सूचना मिली थी. सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान शादाब (35) और तैमूर (18) के रूप में हुई है.
खतौली थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि, छह अन्य लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दुर्घटना की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2024 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

