देश

UP: यूपी में शादी समारोह में 12 साल की लड़की से रेप

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में आई 12 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार किया गया. यह घटना महुआखेड़ा पुलिस थानांतर्गत हुई.

UP: यूपी में शादी समारोह में 12 साल की लड़की से रेप
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay)

अलीगढ़, 12 फरवरी : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में आई 12 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार किया गया. यह घटना महुआखेड़ा पुलिस थानांतर्गत हुई. आरोपी की अभी तक पहंचान नहीं हो पाई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस अधीक्षक (शहर), कुलदीप गुणावत ने कहा, आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है.

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और कुछ सबूत एकत्रित किए. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है. महुआखेड़ा के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ), विजयकांत शर्मा ने कहा, हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं और जल्द ही मामले की और जानकारी देंगे. यह भी पढ़ें : LPG Cylinder Blast: नोएडा के सेक्टर 8 की झुग्गी में फटा गैस सिलेंडर, नवजात समेत 2 बच्चों की मौत

स्थानीय लोगों के मुताबिक, लड़की बारात में शामिल होने अपने परिवार के साथ गई थी. जब सभी मेहमान शादी की रस्मों में व्यस्त थे, तो आरोपी ने बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2023 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).