UP Police Constable Recruitment 2023: योगी सरकार का युवाओं को तोहफा, यूपी पुलिस भर्ती की आयु सीमा में मिलेगी तीन साल की छूट
योगी सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे युवाओं को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव गृह को इस बार होने वाली पुलिस भर्ती में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों की आयु सीमा में छूट दिये जाने के निर्देश दिये हैं.
योगी सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे युवाओं को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव गृह को इस बार होने वाली पुलिस भर्ती में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों की आयु सीमा में छूट दिये जाने के निर्देश दिये हैं. अभ्यर्थियों की आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी. बता दें कि यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के कुल 60,244 पद भरे जाएंगे जिसकी आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू होगी. हालांकि कई ऐसे उम्मीदवार भी हैं जो इस नोटिफिकेशन से निराश थे. दरअसल, यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा 18 साल से 22 वर्ष तक रखी गई थी. वहीं, महिला उम्मीदवारों के लिए 18 वर्ष से 25 वर्ष वायु सीमा तय थी. UP Police Constable Recruitment 2023: यूपी पुलिस में 60 हजार से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास करें अप्लाई.
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 5 साल बाद आवेदन मांगे गए हैं, ऐसे में जो लोग सालों से तैयारी कर रहे हैं, वे अब ओवरएज हो चुके हैं. उनकी सरकार से मांग थी कि उन्हें आयु सीमा में छूट दी जाए. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकें. योगी सरकार ने युवाओं की इस मांग को मान लिया है और आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दिये जाने के निर्देश दे दिए हैं.
सीएम योगी का ऐलान
युवाओं के हितों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इसी क्रम में @Uppolice में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती हेतु जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 26, 2023
उत्तर प्रदेश के युवाओं का कहना था कि हम 2018 से तैयारी कर रहे थे तब से अब तक भर्ती नहीं निकाली गई. जब भर्ती निकली तो हम लोग ओवर एज हो गए. सरकार को हम सामान्य लोगों को 3 साल तक की छूट देनी चाहिए थी, जिससे हम लोगों का भविष्य अंधकार में न जा सके.
UPPRPB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के कुल 60,244 पद भरे जाएंगे जिसकी आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2023 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

