देश

UP Police Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आज जारी होगा Admit कार्ड, uppbpb.gov.in पर ऐसे करें हॉल टिकट डाउनलोड

यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन करने वाले अभियार्थियों के लिए खुशखबरी है. यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखों का ऐलान कार दिया है. ऐलान के मुताबिक आज शाम पांच बजे एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा

UP Police Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आज जारी होगा Admit कार्ड,  uppbpb.gov.in पर ऐसे करें हॉल टिकट डाउनलोड
(Photo Credits Twitter)

UP Police Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन करने वाले अभियार्थियों के लिए खुशखबरी है. यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखों का ऐलान कार दिया है. ऐलान के मुताबिक आज शाम पांच बजे एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. ऐसे में आवेदन करने वाले  अभियार्थी  भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने हॉल टिकट  को डाउनलोड कर सकते है

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31, 2024 को राज्य भर के 67 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. पेपर दो शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे. पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई है.

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड:

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
  • कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें
  • जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें

करीब 40 लाख से अधिक उम्मीदवार देंगे परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल में भर्ती के लिए कुछ 60244 पद है. जिन पद के लिए राज्य भर से 40 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे.

60244 पदों के लिए होगी परीक्षा:

यूपी पुलिस कांस्टेबल में भर्ती के लिए 60244 पदों में 24,102 अनारक्षित आवेदकों के लिए हैं. वहीं 6,024 ईडब्ल्यूएस, 12,650 एससी, 1,204 एसटी और 16,264 ओबीसी के लिए हैं. यूपी पुलिस कांस्टेबल में भर्ती के लिए प्रदेश भर से कुल 50,14,921 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).