UP: हंगामा करने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में लेकर गई थाने, रेलवे टैक पर शव पाए जाने पर लोगों ने लगाया हत्या का आरोप, चित्रकूट का मामला
जिला चित्रकूट पुलिस पर एक शख्स के हत्या का आरोप लगा है. जानकारी के अनुसर कल यानी रविवार को पुलिस ने मोहर्रम जुलूस में शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में अंशु नाम के एक शख्स को पकड़ने के बाद थाने लेकर गई. लेकिन उसकी नग्न डेडबॉडी बाद में रेल लाइन पर मिली है.
उत्तर प्रदेश की जिला चित्रकूट पुलिस पर एक शख्स के हत्या का आरोप लगा है. जानकारी के अनुसर कल यानी रविवार को पुलिस ने मोहर्रम जुलूस में शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में अंशु नाम के एक शख्स को पकड़ने के बाद थाने लेकर गई. लेकिन उसकी नग्न डेडबॉडी बाद में रेल लाइन पर मिली है. लोगों का आरोप है कि पुलिस ने उसकी हत्या करने के बाद शव को ले जाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है.
हालांकि मामले में आरोप लगाने पर पुलिस की तरफ से सफाई दे गई है. जांच से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि पुलिस स्टेशन लेकर आने के बाद वह को थाने से कुछ ही मंत में भाग गया था. पुलिस स्टेशन से भागने के उसके पास CCTV मौजूद है. यह भी पढ़े: Youth Dies In Police Station: तेलंगाना में दौरा पड़ने के बाद पुलिस स्टेशन में युवक की मौत- VIDEO
रेलवे ट्रैक के पास से शख्स का शव बरामद:
उत्तर प्रदेश : जिला चित्रकूट में कल पुलिस ने मोहर्रम जुलूस में शराब पीकर उत्पात मचाने में अंशु को पकड़ा और थाने पर लाई। उसकी नग्न डेडबॉडी रेल लाइन पर मिली है। पुलिस पर हत्या करने और शव को ट्रैक पर फेंकने का आरोप है।
पुलिस ने कहा– थाने पर लाने के 9 मिनट बाद अंशु भाग गया था, इसकी… pic.twitter.com/wESTN9UeZE
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) July 15, 2024
फिलहाल पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लेकिन मृतक को लेकर रहस्य बना हुआ है कि उसने खुद से आत्महत्या की है. या फिर पुलिस वालों ने उसे पीटा जिससे उसकी मौत हो गई. मौत के बाद उसके शव को रेले टैक के पास ले जाकर फेंक दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2024 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

