देश

UP Murder Case: प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी

प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में गुरुवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई है. चारों की हत्या धारदार हथियार से की गई है. मृतकों में फूलचंद, उनकी पत्नी मीनू, बेटी सपना और बेटा शिव शामिल हैं.

UP Murder Case: प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

प्रयागराज (यूपी), 26 नवंबर : प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में गुरुवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई है. चारों की हत्या धारदार हथियार से की गई है. मृतकों में फूलचंद, उनकी पत्नी मीनू, बेटी सपना और बेटा शिव शामिल हैं. हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ सैंपल लेने मौके पर पहुंची.

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि एक कमरे में तीन और दूसरे कमरे में बच्ची का शव मिला है. उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर वार किया गया है. यह भी पढ़ें : Jodhpur: खुली जेल में बंद कैदी अपनी बेटी का बलात्कार करने के बाद फरार

मृतक के परिवार के अन्य सदस्यों ने दावा किया कि हत्याएं सुशील कुमार के साथ संपत्ति विवाद के कारण हुई है, जिसने पहले भी कई बार उन पर हमला किया था. एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2021 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).