देश

Fire in Moving Car: नोएडा में चलती कार में लगी आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान; Video देखकर उड़ जाएंगे होश

उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार को एक चलती कार में आग लग गई. घटना सेक्टर-15ए के फेज-1 के थाना क्षेत्र की है, जहां एक एक्सयूवी-500 में अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद उसमें पहले विस्फोट हुआ, फिर देखते-देखते कार आग के गोले में बदल गई

Fire in Moving Car: नोएडा में चलती कार में लगी आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान; Video देखकर उड़ जाएंगे होश
कार में लगी आग (Photo Credits Youtube)

Fire in Moving Car: उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार को एक चलती कार में आग लग गई। घटना सेक्टर-15ए के फेज-1 के थाना क्षेत्र की है, जहां एक एक्सयूवी-500 में अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद उसमें पहले विस्फोट हुआ, फिर देखते-देखते कार आग के गोले में बदल गई। कार में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे, तीनों ने कूदकर अपनी जान बचाई. हादसे में दो महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार चला रहे वंशज गोयल पहले ही बाहर निकल गए. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी.

दिल्ली में रहने वाले वंशज गोयल अपने परिवार के साथ फ्लैट देखने नोएडा के सेक्टर-41 जा रहे थे, जैसे ही वह सेक्टर-15अ के पास पहुंचे, अचानक डेश बोर्ड से धुआं निकलने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते, डेश बोर्ड में आग लग गई. यह भी पढ़े: VIDEO: मुंबई में CM एकनाथ शिंदे के सामने अचानक कार में लगी आग, मुख्यमंत्री ने काफीला रोक कर पीड़ित को दिया मदद का भरोसा

देखें वीडियो:

इस हादसे के बाद सड़क पर करीब 4 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, जिस समय कार जल रही थी, उस समय एक तरफ की लेन रोक दी गई, जिससे दूसरे वाहन चालकों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 11:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).