देश

UP: नाबालिग बेटी प्रेमी के साथ भागने की थी फ़िराक में, मां ने ठेले पर जंजीरों जकड़ा, लोगों ने पुलिस की मदद से छुड़ाया- देखें वीडियो

झांसी में एक मां को अपनी ही बेटी को तालिबानी सजा देने के लिए मजबूर होना पड़ गया. नाबालिग बेटी ने दो बार प्रेमी के साथ भागने की कोशिश की, उसे मां ने कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी. जब नाबालिग बेटी मानने को तैयार नहीं हुई तो, मां ने बेटी को ठेले पर लिटाकर जंजीरों में जकड़ दिया

UP: नाबालिग बेटी प्रेमी के साथ भागने की थी फ़िराक में, मां ने ठेले पर जंजीरों जकड़ा, लोगों ने पुलिस की मदद से छुड़ाया- देखें वीडियो
(Photo Credits Twitter)

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ भागने की फ़िराक में थी. इसी बीच उसकी मां को इसके बारे में पता चल गया. जिसके बाद वह उसे तालिबानी जैसी सजा देते हुए एक जंजीरों से जकड़ा दिया. महिला ने बेटी के बारे में बताया कि इससे पहले नाबालिग बेटी ने दो बार प्रेमी के साथ भागने की कोशिश कर चुकी है. उसे कई बार ऐसा नहीं करने को लेकर काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी. एक बार फिर वह अपने प्रेमी के साथ भागने की फिराक में थी. इसलिए उसे  एक ठेले से जकड पर जंजीर से बांध दिया. ताकि वह भाग ना सके.

नाबालिग लड़की जंजीरों से बंधा देखे वहां पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जिसके बाद इसकी सूचना किसी ने स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को जंजीरों से छुड़ाया. मामले में जब पुलिस ने महिला से पुछा तो उसने अपने सफाई में बेटी के बारमें बताया कि  उसका किसी एक लड़के के साथ जाना चाहती है. उसे ऐसा नहीं करने को लाकर कई बार समझया. लेकिन वह मान नहीं रही है. जिसकी वजह से उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा. यह भी पढ़े: Bihar: बिहार के कैमूर में छह बच्चों की मां ने प्रेमी को दे बैठी दिल, प्रेम परवान चढ़ने पर साथ भागी

Video:

दरअसल महिला झांसी महानगर के नवाबाद थाना क्षेत्र के बस स्टैंड  के पास नीबू पानी बेचने का काम करती है. जब उसके लगा कि उसकी बेटी अपने प्रेमी के साथ भागने की फिराक में हैं. जिसके बाद वह उसे अपने ठेले में जंजीर से ही बांध दिया.   लड़की जब अपने प्रेमी के  साथ भागने की फ़िराक में थी. उस समय  बस स्टैंड के पास उसका प्रेमी भी वहां पर मौजूदा था. लेकिन पकड़े जाने के डर से वह वहां से भाग गया. महिला ने बताया कि मामले में वह पुलिस स्टेशन में लड़के के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कार्रवाई है. लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2024 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).