UP: आसाराम के आश्रम से मिला 13 साल की लड़की का शव, 4 दिनों से लापता थी नाबालिग

लड़की की उम्र करीब 13 साल बताई जा रही है. यह शव आशाराम आश्रम के अंदर खड़ी कार से बरामद हुआ है, जिस किशोरी का शव बरामद हुआ है वह बीते 4 दिनों से लापता थी.

आसाराम व सांकेतिक तस्वीर (Photo Credit Twitter/Pixabay)

यूपी, 8 अप्रैल: जेल में बंद आसाराम के गोंडा स्थित आश्रम (Asaram Ashram Gonda) में एक नाबालिग लड़की का शव (Minor Girl Dead Body Found) मिला है. लड़की की उम्र करीब 13 साल बताई जा रही है. यह शव आशाराम आश्रम के अंदर खड़ी कार से बरामद हुआ है, जिस किशोरी का शव बरामद हुआ है वह बीते 4 दिनों से लापता थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. MP Shocker: ऑनलाइन दोस्ती कर छात्रा को बुलाया होटल, बंधक बनाकर 3 दिन तक किया रेप

मामले में आश्रम के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि हत्या (Murder) के बाद शव को छुपाने का प्रयास किया जा रहा था. वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम भी आश्रम और गाड़ी की जांच में लगी हुई है.  बच्ची की मां ने 7 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है.

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विमौर का है. यहां आसाराम का आश्रम है. नाबालिग लड़की 5 अप्रैल से लापता थी. कार में शव का पता उस दौरान लग सका जब उससे दुर्गंध आने लगी. आश्रम के कर्मचारी ने गाड़ी को खोलकर देखा तो उसमें बच्ची की लाश पड़ी हुई थी. शव मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल और आश्रम को सील कर दिया है. घटना सामने आने के बाद आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मचा हुआ है.

बता दें कि जोधपुर जेल में आसाराम नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है.25 अप्रैल, 2018 को आसाराम को नाबालिग से रेप का दोषी करार दिया गया था. आसाराम को आजीवन कारावास की सज़ा मिली है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट