UP Shocker: शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर दोस्तों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या, हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में शराब के पैसे मांगने पर रणवीर नाम के एक युवक की उसके दोस्तों ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी.
- Read in
- English
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में शराब के पैसे मांगने पर रणवीर नाम के एक युवक की उसके दोस्तों ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद मृतक की पत्नी रूबी (Ruby)aar ने पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. रूबी ने अपने पति की हत्या को लेकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाया कि तीन जनवरी की दोपहर उसके हौजखेड़ी गांव का निवासी सोनू पुत्र पाला और गांव आमवाला निवासी ब्रिजेश पुत्र सुंदरलाल उसके घर आए थे, जो उसके पति रणवीर (37) को काम के बहाने अपने साथ ले गए, लेकिन रणवीर देर रात तक घर नहीं लौटा. जिसके बाद पुलिस से उसके पति की शव मिलने के बारे में खबर लगी.
वहीं मृतक रणवीर को लेकर एसपी सिटी राजेश कुमार (SP City Rajesh Kumar) ने बताया कि मंगलवार देर शाम देहात कोतवाली क्षेत्र में चिलकाना रोड पर पूर्वी यमुना नहर के पास पुलिस को एक शव पड़ा मिला. स्थानीय लोगों से खबर लगी कि शव हौजखेड़ी गांव निवासी रूबी के पति की है. जिसके बाद पुलिस ने रूबी को मौके पर बुलाया, जिसने शव की पहचान अपने पति रणवीर के रूप में की है. जिसके बाद मृतक रणवीर ने हत्या का मामला दर्ज करवाया. यह भी पढ़े: UP Murder Case: उत्तर प्रदेश में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने की मां की हत्या
एसपी सिटी ने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में दोनों ने बताया कि 3 जनवरी की शाम वह चिलकाना रोड पर नहर किनारे बैठकर शराब पी रहे थे. सोनू और ब्रिजेश ने रणवीर से शराब के लिए पैसे मांगे, लेकिन रणवीर ने पैसे देने से मना कर दिया. इसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर रणवीर को घायल कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया.
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बेहोशी की हालत में उसे नहर किनारे फेंक कर वहां से चले गए. पुलिस के अनुसार आरोपियों के बयान और शुरुआती जांच से लगता है कि रणवीर की मौत पिटाई के चलते हुई हैं. इसलिए दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

