देश

UP: कहासुनी के बाद गुस्साए पति ने बेरहमी से पत्नी की चाकू से काटी नाक, सास को भी पीटा, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के एक गांव में पति-पत्नी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई की, गुस्साए पति ने पत्नी की चालू से नाक ही काट दी. घटना शुक्रवार की है, बताया जा रहा है कि अशोक और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. दोनों के बीच झगड़ा बढ़ने के बाद पास में पड़े धारदार चाकू से उसने पत्नी की नाक की काट दी.

UP: कहासुनी के बाद गुस्साए पति ने बेरहमी से पत्नी की चाकू से काटी नाक, सास को भी पीटा, केस दर्ज
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर के एक गांव में पति-पत्नी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई की, गुस्साए पति (Husband) ने पत्नी (Wife) की चालू से नाक ही काट दी. घटना शुक्रवार की है,  बताया जा रहा है कि अशोक और उनकी पत्नी के बीच  किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. दोनों के बीच झगड़ा बढ़ने के बाद पास में पड़े धारदार चाकू से उसने पत्नी की नाक की काट दी. घटना के बाद पीड़िता ने पति के साथ ही सास समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है.

दरअसल अशोक का गुरुवार को उसके पत्नी के साथ पहले विवाद हुआ, विवाद के बाद दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट हो गई थी. इसकी सूचना पाकर अशोक की सास उसके घर पहुंची. दोनों के बीच अगले दिन सुबह में सुलह-समझौता चल ही रहा था कि तभी पति-पत्नी के बीच फिर से कहासुनी होने लगी. पति अशोक के खिलाफ पत्नी नेहा का आरोप है कि घर में रखे चाकू से उसकी नाक पर हमला कर दिया. जिससे वह लहूलुहान हो गई. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: पति बना हैवान, मामूली से झगड़े पर नल के हत्थे से पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, हुआ गिरफ्तार

नेहा ने आरोप लगाया कि बीच बचाव करने पर पति के अलावा सास पंचवटी, देवर सूरजपाल तथा अशोक के भांजे दिनेश ने उसे व उसकी मां को बुरी तरह पीटा. जिसमें उसके साथ ही उसकी मां को भी चोटें आई हैं. वहीं वारदात को लेकर सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि पीड़िता के शिकायत के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2021 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).