UP Global Investors Summit 2023: PM मोदी बोले- भारत दुनिया के लिए ब्राइट स्पॉट है तो यूपी ड्राइविंग सीट पर

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर भारत दुनिया के लिए ब्राइट स्पॉट है तो देश में यूपी ड्राइविंग सीट पर है. पीएम ने कहा, 'ग्रीन ग्रोथ के जिस रास्ते पर भारत चल पड़ा है उसमें मैं आपको विशेष तौर पर आमंत्रित करता हूं.

पीएम मोदी (Photo Credits ANI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP Global Investors Summit 2023) का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में निवेश के लिए माहौल बन रहा है. यूपी सरकार की ओर से निवेश का माहौल बनाए जाने को लेकर उन्होंने योगी सरकार (Yogi Govt)  की पीठ थपथपाई. पीएम नरेंद्र मोदी ने अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि आप सबने देश का प्रधानमंत्री के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का सांसद भी बनाया है. मैं उस जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए भी इस समिट का हिस्सा बना हूं. यूपी में 75,000 करोड़ निवेश करेगी रिलायंस, मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान.

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर भारत दुनिया के लिए ब्राइट स्पॉट है तो देश में यूपी ड्राइविंग सीट पर है. पीएम ने कहा, 'ग्रीन ग्रोथ के जिस रास्ते पर भारत चल पड़ा है उसमें मैं आपको विशेष तौर पर आमंत्रित करता हूं. इस बार बजट में हमने 35,000 करोड़ रुपए सिर्फ एनर्जी ट्रांजिशन(नियोजित-ऊर्जा-संक्रमण) के लिए रखे हैं.

यहां देखें वीडियो:

PM मोदी ने कहा, 'इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड खर्च आज सरकार कर रही है और हर वर्ष इसको हम बढ़ा रहे हैं. इसलिए आपके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के नए मौके बन रहे हैं. स्वास्थ्य, शिक्षा में भी निवेश के अनेक अवसर हैं.'

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के तौर पर जाना जाएगा जहां 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं. डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से यूपी सीधे समुद्र के रास्ते से गुजरात से जुड़ेगा. उन्होंने कहा, 'आज उत्तर प्रदेश की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था, शांति और स्थिरता से है. उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर की पहल के परिणाम नजर आ रहे हैं.'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'एक तरफ डबल इंजन सरकार का इरादा और दूसरी तरफ संभावनाओं से भरा उत्तर प्रदेश इससे बेहतर साझेदारी हो ही नहीं सकती. भारत की समृद्धि में दुनिया की समृद्धि निहित है.'

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड