देश

UP: शराब के नशे में धूत पिता ने बेटी से की अश्लील हरकत, मां की शिकायत के बाद गिरफ्तार

यूपी के देवरिया तरकुलवा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धूत एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी ही नहीं बल्कि अश्लील हरकत की है. बेटी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

UP: शराब के नशे में धूत पिता ने बेटी से की अश्लील हरकत, मां की शिकायत के बाद गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

लखनऊ: देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र  में शराब के नशे में धूत एक पिता (Father) ने अपनी ही नाबालिग बेटी (Daughter) के साथ  छेड़खानी ही नहीं बल्कि अश्लील हरकत की है. बेटी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. महिला ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसका पति गुरुवार की देर शाम को शराब के नशे में घर पर पहुंचा. उसने बेटी को पैर दबाने के लिए बुलाया. जब बेटी पैर दबाने पहुंची तो मुंह दबाकर उसका टी-शर्ट (T-shirt) ऊपर उठा कर अश्लील हरकत करने लगा.

महिला ने अपनी शिकायत में  बताया कि बेटी के शोर मचाने लगी. बेटी की शोर मचाने की आवाज सुनकर वह घबरा गई और भागते हुए वह बेटी के पास पहुंची और शराबी पति से किसी तरह छुड़ाकर उसे वहां से लेकर गई. यह भी पढ़े: UP Rape Case: में 8 साल की बच्ची से शिक्षक, स्कूल मैनेजर ने किया दुष्कर्म

घटना के संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह (Inspector TJ Singh) ने बताया कि  किशोरी की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल मामले की जांच पड़ताल चल रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).