उत्तर प्रदेश पिता बना हैवान, हथौड़े से फोड़ा बच्चियों का सिर फिर जिंदा जलाया
दरअसल पूरा मामला ललितपुर जिले का है. जहां पर अपराधी पिता अपनी पत्नी से नाराज था क्योंकि उसकी बेटियां अपनी मां के साथ ननिहाल चली गई थी. जिसके बाद से आरोपी क्रोध की आग में सुलग रहा था
बच्चियां अपने पिता की गोद को सबसे महफूज मानती हैं. एक बच्ची अपने पिता को अपनी ताकत के तौर पर देखती है. लेकिन अगर पिता ही हैवान बन जाए तो उसका क्या होगा. एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसकी खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. यह मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का है. जहां एक पिता ने तीन बेटियों के सिर पर हथौड़ा मारकर सिर फोड़ दिया और फिर आग के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद हैवान पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल पूरा मामला ललितपुर जिले का है. जहां पर अपराधी पिता अपनी पत्नी से नाराज था क्योंकि उसकी बेटियां अपनी मां के साथ ननिहाल चली गई थी. जिसके बाद से आरोपी क्रोध की आग में सुलग रहा था. इस दौरान एक दिन उसका गुस्सा फुट पड़ा और उसने 10 वर्ष की तीन बेटियों का हथौड़ा मारकर सिर फोड़ दिया. उसके बाद रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की गैस उन्हें जलाने की कोशिश की, इस घटना में दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक जिंदगी और मौत से अस्पताल में जंग लड़ रही है.
यह भी पढ़ें:- हरियाणा: बाबा गोरखनाथ मंदिर के महंत की हत्या, फरार कातिलों का अब तक कोई सुराग नहीं
फिलहाल शराबी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जहां उसने दबिश के बाद अपने गुनाह को कबूल कर लिया. वहीं आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है और उसे अदालत में पेश करने वाली है. लेकिन इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना से कई सवाल खड़े होने लगे हैं कि इंसान अगर अपने गुस्से पर काबू नहीं कर सकता तो उसका परिणाम घातक हो सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2018 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

