हरियाणा: बाबा गोरखनाथ मंदिर के महंत की हत्या, फरार कातिलों का अब तक कोई सुराग नहीं
हरियाणा के रोहतक जिले में बाबा गोरखनाथ मंदिर के महंत की कुछ अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी है. जिसके बाद उनके लहूलुहान शव को मंदिर से कुछ दूर एक सुनसान जगह पर ले जाकर फेंक दिया गया
चंडीगढ़: हरियाणा के रोहतक जिले में बाबा गोरखनाथ मंदिर के महंत की कुछ अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी है. जिसके बाद उनके लहूलुहान शव को मंदिर से कुछ दूर एक सुनसान जगह पर ले जाकर फेंक दिया गया. इसकी सूचना मिलने की बाद पुलिस ने महंत के शव को घटना स्थल से बरामद किया. वहीं इस घटना के बाद महंत की हत्या को लेकर पूरे गांव में रोष का माहौल है. क्योंकि घटना को बीते करीब 24 घटें से ज्यादा हो चुकें है. लेकिन आरोपियों का अभी तक किसी भी तरह का सुराग नहीं मिल पाया है.
बता दें कि कत्ल की यह सनसनीखेज वारदात रोहतक के एमपी माजरा गांव के करीब हुई. आज से एक दिन पहले सोमवार की दोपहर एक शख्स वहां से गुजर रहा था. तभी उस युवक ने देखा कि सड़क से कुछ दूर सुनसान जगह पर एक लहूलुहान बुजुर्ग की लाश पड़ी है. जिसके बाद उस युवक ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचने के बाद जब शव की शिनाख्त की तो मालूम पड़ा की मृतक बाबा गोरखनाथ मंदिर के महंत विजय है. जिनका तेजधारदार हथियार से हमला करके हत्या की गई है. यह भी पढ़े: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, कहा- 4 साल में 50 हजार से ज्यादा किसानों ने की आत्महत्या
वहीं शुरूआती जांच में जो मालूम पड़ा है उसके मुताबकि 50 वर्षीय महंत मंदिर में अकेले रहते थे. ऐसे में बदमाश चोरी या फिर लूट के इरादे से मंदिर में आए हुए होंगे. जिसका मंदिर के महंत द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी हत्या कर दिया होगा और उनके शव को गांव के सुनसान जगह पर ले जाकर फेंक दिया. फिलहाल, पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2018 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

