UP: नोएडा में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ईको वैन पलटी, कई बच्चे घायल
ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाना इलाके में स्कूली बच्चों की एक इको वैन पलट गई। जिसमें कई बच्चों को चोट आ गई. बताया जा रहा है कि ईको वैन को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी.
ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाना इलाके में स्कूली बच्चों की एक इको वैन पलट गई. जिसमें कई बच्चों को चोट आ गई. बताया जा रहा है कि ईको वैन को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी. जिसके बाद यह हादसा हुआ है. फिलहाल बच्चों को अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच पुलिस कर रही है.शुरूआती दौर में जांच करने में पुलिस को पता चला है कि तेज रफ्तार से आती एक अज्ञात वाहन ने इस वैन को टक्कर मारी है.
फिलहाल पुलिस उस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत भट्टा गोलचक्कर पर जीसस मैरी कॉन्वेंट की इको गाडी में 6-7 बच्चे लडपुरा (दादरी) जा रहे थे. पुलिस ने बताया है की अज्ञात वैन ने इको गाडी को टक्कर मार दी जिसके चलते ये हादसा हुआ है.
पुलिस ने बताया की गाडी में सवार 1 बच्ची उम्र 7 वर्ष को हल्की चोट लगी है। परिजनों द्वारा मौके पर पंहुचकर बच्ची को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। लडकी की हालत सामान्य हैं। गाड़ी में सवार दूसरे बच्चे सुरक्षित है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2022 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

