Mathura: जन्माष्टमी के दौरान बांके बिहारी मंदिर में हादसा, भीड़ में दबकर दो की मौत
जन्माष्टमी में एक ओर जहां पूरा देश कान्हा की भक्ति में लीन था सभी अपने आराध्य के जन्मोत्सव का जश्न मना रहे थे इसी बीच मथुरा के बांके बिहारी मंदिर से एक बुरी खबर सामने आई. वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में देर रात दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ में दबकर 2 लोगों की मौत हो गई.
मथुरा: जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2022) में एक ओर जहां पूरा देश कान्हा की भक्ति में लीन था सभी अपने आराध्य के जन्मोत्सव का जश्न मना रहे थे इसी बीच मथुरा के बांके बिहारी मंदिर से एक बुरी खबर सामने आई. वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में देर रात दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ में दबकर 2 लोगों की मौत हो गई. जानकारी मुताबिक भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मंगला आरती के दौरान कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े. Janmashtami Special Video: कृष्णा भक्ति में लीन Shriya Saran ने किया शानदार डांस, वीडियो में दिखा गजब का परफॉर्मेंस.
जानकारी के मुताबिक भीड़ बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ है. बांके बिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों के लिए अपनी जगह से हिलना भी मुश्किल हो गया.
मंगला आरती के दौरान 2 की मौत
Uttar Pradesh | During Mangla Arti at Banke Bihari in Mathura, one devotee fainted at exit gate of temple due to which movement of devotees was restricted. As their was huge crowd, many inside the premises were suffocated due to humidity. 2 people lost their lives: SSP, Mathura pic.twitter.com/UCy1hzVIeI
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 20, 2022
इसी दौरान देर रात दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ में दबकर 2 लोगों की मौत हो गई. एसएसपी ने घटना को लेकर बताया कि मथुरा के बांके बिहारी में मंगला आरती के दौरान, मंदिर के निकास द्वार पर एक भक्त बेहोश हो गया, जिससे भक्तों की आवाजाही प्रतिबंधित हो गई.
एसएसपी ने बताया कि वहां भक्तों की भारी भीड़ थी, इसलिए परिसर के अंदर लोगों का दम घुट गया और 2 लोगों की जान चली गई. मृतकों की पहचान नोएडा निवासी निर्मला देवी और जबलपुर मूल के वृंदावन वासी राजकुमार के रूप में हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2022 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

