देश

Black Magic: यूपी में तंत्र-मंत्र के चक्कर में ढाई साल की बच्ची की हत्या की आशंका, शव मेरठ के श्मशान घाट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी- VIDEO

उत्तर प्रदेश में एक ढाई साल की बच्ची की बच्ची की हत्या कर दी गई है. जिसका शव मेरठ के श्मशान घाट से बरामद किया गया है. आशंका जाहिर की जा रही है कि मासूम की हत्या तंत्र-मंत्र के चक्कर में हुई है.

Black Magic: यूपी में तंत्र-मंत्र के चक्कर में ढाई साल की बच्ची की हत्या की आशंका,  शव मेरठ के श्मशान घाट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी- VIDEO
Credit- Pixabay

Black Magic: उत्तर प्रदेश में एक ढाई साल की बच्ची की बच्ची की हत्या कर दी गई है. जिसका शव मेरठ के श्मशान घाट से बरामद किया गया है. आशंका जाहिर की जा रही है कि मासूम की हत्या तंत्र-मंत्र के चक्कर में हुई है. बच्ची गाजियाबाद की रहने वाली है. वह मेरठ के भवनपुर के दतावली गांव में 15 जुलाई को अपने अपने मामा की शादी में वहां गई हुई थी. जहां से वह गायब हो गई. गायब होने के दूसरे दिन बाद सुबह में मेरठ के श्मशान घाट पर उसका शव मिला. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है.

वहीं मामले में मेरठ के एसएसपी ने भी बच्ची की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना बावनपुर को सूचना दी गई. सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है. फिलहाल मामले में जांच जारी है. यह भी पढ़े: UP Shocker: तंत्र-मंत्र के नाम पर बीमार लोगों का धर्म परिवर्तन कराने वाला मौलवी गिरफ्तार

मेरठ में ढाई साल की बच्ची की हत्या:

हालांकि मामले में सच्चाई क्या है. पुलिस का कहना है कि मामले की सच्चाई क्या है. जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है. लेकिन  बच्ची के शव पर जिस तरह से जख्म के निशान पाए गए हैं. उसको लेकर लोगों का कहना है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में ही बच्ची की हत्या हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).