देश

UP: बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- हमें हिन्दू होंने पर गर्व, विपक्ष केवल चुनाव में यह बात समझता है

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी ही नहीं जो भी आतंक का वातावरण पैदा करते थे आज वो नजर नहीं आते. जो कल तक तोड़ फोड़ करते थे आज उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलता है. जो आतंक फैलाते थे, आज खुद गायब हैं. अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी जैसे लोग जिनकी तूती कल तक सपा सरकार में बोलती थी, आज उनसे मुक्ति दिलाने का काम योगी सरकार ने किया है.

UP: बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- हमें हिन्दू होंने पर गर्व, विपक्ष केवल चुनाव में यह बात समझता है
अनुराग ठाकुर (Photo Credits-ANI Twitter)

लखनऊ: केंद्रीय सूचना प्रसारण, और भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने शुक्रवार को कहा कि हमें गर्व है कि हम हिन्दू हैं. हमें गर्व से इस बात को कहना भी चाहिए, इसमें कोई बुराई नहीं है. अनुराग ठाकुर आज यहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हमें हिन्दू होंने पर गर्व है. यह हमारी आस्था और सरोकार से जुड़ा विषय है, लेकिन हमारे विपक्ष के साथियों को केवल चुनाव (Election) में यह बात समझ आती है. उनका इससे कोई सरोकार नहीं है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 2017 के बाद बहुत से काम हुए हैं, अब लोग साफ तौर पर फर्क साफ करते हैं. कहीं कोई दुविधा नहीं है, 2017 के पहले का यूपी कैसा था और अब का यूपी कैसा है. UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने Congress पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कांग्रेस हिन्दू नेताओं को आतंकी घटनाओं में फंसाती थी

कहा कि यूपी में पहले 2 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट थे अब 5 हैं, पहले 2 मेट्रो थे अब 5 हैं, पहले 15 मेडिकल कॉलेज थे आज 60 मेडिकल कॉलेज हैं. करोड़ो रोजगार, स्वरोजगार के अवसर उत्तरप्रदेश में पैदा हुए जो पिछले 5 वर्षों में किये गए हैं. इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 'यूपी प्लस योगी बहुत हैं उपयोगी'.

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार पर माफियाराज और गुंडाराज का पोषण करती थी, वहीं राज्य की भाजपा सरकार ने इनके माफियाराज और गुण्डाराज व भ्रष्टाचार को खत्म किया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सरकार के पांच साल का कार्यकाल उठाकर देखिए. एक तरफ गुंडाराज था, माफियाराज था तो वहीं दूसरी ओर एक के बाद एक दंगे होते थे लेकिन पिछले पांच साल में योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्यकाल में दंगों का दूर दूर तक नामोनिशान नहीं है.

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी ही नहीं जो भी आतंक का वातावरण पैदा करते थे आज वो नजर नहीं आते. जो कल तक तोड़ फोड़ करते थे आज उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलता है. जो आतंक फैलाते थे, आज खुद गायब हैं. अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी जैसे लोग जिनकी तूती कल तक सपा सरकार में बोलती थी, आज उनसे मुक्ति दिलाने का काम योगी सरकार ने किया है.

कहा कि भाजपा सरकार ने गुंडाराज, भ्रष्टाचार तो खत्म किया ही है, माफिया से मुक्ति दिलाने का काम भी किया है. पांच साल पहले यहां की बेटियों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता था. व्यापारी भी शाम होने से पहले दुकानों में ताला लगाकर घर चले जाते थे. आज माहौल बदला है, जो डर 2017 से पहले देखने को मिलता था वो आज नहीं है. आज बेटियां कॉलेज जा सकती हैं काम पर जा सकती हैं, महिलाएं सुरक्षित हैं व्यापारी अपने कामकाज को बढ़ा सकता है. देश में 9 करोड़ लोगों को उज्‍जवला योजना में गैस कनेक्शन मिले, यूपी में 2 करोड़ के करीब शौचालय और 46 लाख से ज्यादा लोगों प्रधानमंत्री आवास बनाकर दिए हैं. यहां हमने कोई जाति, मजहब देखकर उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).