UP ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश, लखनऊ के काकोरी से 2 संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, प्रेशर कुकर बम और हथियार बरामद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी एटीएस और पुलिस का बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. बताया जा रहा है कि काकोरी इलाके में एक घर में कुछ संदिग्ध आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है, जिसके बाद बम स्कॉड को बुलाया गया है.

लखनऊ में आतंकी होने की सूचना से हड़कंप (Photo Credits: ANI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में यूपी एटीएस (UP ATS) और पुलिस का बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. बताया जा रहा है कि काकोरी (Kakori) इलाके में एक घर में कुछ संदिग्ध आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है, जिसके बाद बम स्कॉड को बुलाया गया है. यूपी एटीएस ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, मामला दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, काकोरी थाना क्षेत्र के दुबग्गा इलाके (Dubagga Area) में एक घर में कुछ आतंकी होने की सूचना से हड़कंप मच गया. खुफिया सूचना मिलने के बाद मौके पर यूपी एटीएस और राज्य पुलिस के जवान भारी संख्या में पहुंचे और घर को चारों तरफ से घेर लिया. मौके से अभी तक दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही प्रेशर कुकर बम और हथियार बरामद हुए है, जबकि सर्च ऑपरेशन जारी है.

बताया जा रहा है कि घर में अलकायदा के आतंकी छिपे हो सकते है. दोनों संदिग्धों से पूछताछ चल चल रही है. इनका आतंकी संगठन अलकायदा से संबंध होने का शक है. लेकिन अभी तक अधिकारिक तौर पर पुष्टी नहीं हुई है. फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Meerut: नशीली कॉफी पिलाकर पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट; मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक की हालत नाजुक, आरोपी महिला गिरफ्तार