देश

UP Assembly Elections 2022: मैनपुरी में करहल से चुनावी मैदान में उतरेंगे अखिलेश यादव

करहल में 1.44 लाख से अधिक यादव मतदाता हैं और इसे समाजवादी नेतृत्व के लिए सुरक्षित माना जाता है. अखिलेश पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि अखिलेश के चुनाव लड़ने से पूरी पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं और लोग जानते हैं कि वे विधायक नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे.

UP Assembly Elections 2022: मैनपुरी में करहल से चुनावी मैदान में उतरेंगे अखिलेश यादव
सपा अध्य अखिलेश यादव (Photo : ANI)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मैनपुरी जिले के करहल से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) लड़ेंगे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को यहां हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. करहल समाजवादी पार्टी का गढ़ है और मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) लोकसभा में मैनपुरी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. UP Assembly Elections 2022: अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज, कहा- काम चोरी वाले मुख्यमंत्री हैं, इसलिए उन्हें सजा देने के लिए पैदल-पैदल चलाया

करहल में 1.44 लाख से अधिक यादव मतदाता हैं और इसे समाजवादी नेतृत्व के लिए सुरक्षित माना जाता है. अखिलेश पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि अखिलेश के चुनाव लड़ने से पूरी पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं और लोग जानते हैं कि वे विधायक नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2022 06:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).