UP Assembly Election 2022: मुख्यमंत्री योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मेरठ दौरे पर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी माहौल का जायजा लेगे.

सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (File Photo)

मेरठ, 1 फरवरी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी माहौल का जायजा लेगे. भाजपा मेरठ जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सीएम योगी और डिप्टी सीएम मौर्य मेरठ की चार विधानसभाओ सीटो पर प्रत्याशियों के प्रचार के साथ मतदाताओं को साधेंगे. सीएम योगी सिवालखास व किठौर विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को साधेंगे. वही ,डिप्टी सीएम केशव मौर्य सरधना और मेरठ महानगर में पार्टी प्रत्याशी का प्रचार करेंगे.

सीएम योगी मंगलवार को सिवालखास के भूनी चौराहे के पास स्थित जेपी गार्डन में दोपहर 12 बजे मतदाताओं से संवाद करते हुए प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह का प्रचार करेंगे. इसके बाद सीएम योगी दोपहर 1:30 बजे किठौर के पीआरडी स्कूल प्रांगण और सिसौली पहुंचेंगे, जहां मतदाताओं से संवाद कर पार्टी प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी के लिए वोट मांगेंगे. यह भी पढ़ें : Budget 2022 Update: संसद भवन पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कैबिनेट मीटिंग में होंगी शामिल

वही डिप्टी सीएम केशव मौर्य सुबह 11 बजे सरधना के गुनगुन फार्म हाउस, ग्राम महल में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे. बाद में दोपहर 1 बजे दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप में शहर विधानसभा के मतदाताओं से डोर-टू-डोर जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से वह जनता से भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील करेगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\