लखनऊ: ट्रक बोलेरो की टक्कर में एक परिवार के तीन लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश की राजधानी के सरोजिनी नगर क्षेत्र में शहीद पथ पर शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक मासूम बच्ची भी है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी के सरोजिनी नगर क्षेत्र में शहीद पथ पर शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक मासूम बच्ची भी है. तीन लोग जख्मी हैं, जिनका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है. अमेठी जिले के सिठौली ग्राम निवासी एक ही परिवार के 6 लोग शनिवार तड़के दुबई से आ रहे अपने परिवार के सदस्य को लेने बोलेरो से सरोजनी नगर के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट आ रहे थे. रास्ते में सरोजिनी नगर में शहीद पथ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बोलेरो में टक्कर मार दी.
इस हादसे में बोलेरो पलट गई, जिसमें सवार एक मासूम बच्ची फातिमा (3 वर्ष), हाजी सियाज (65) और अंसार अहमद (45) की मौत हो गई, जबकि अनवर जहां (17) मंतसा बानो (16) और मोहम्मद अतीक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2018 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

