देश

देखिये पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कुछ अनदेखी तस्वीरें

मनमोहन सिंह के कार्यकाल में ही राइट टु एजुकेशन यानी शिक्षा का अधिकार अस्तित्व में आया. इसके तहत 6 से 14 साल के बच्चे को शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित किया गया.

देखिये पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कुछ अनदेखी तस्वीरें
Photo: Twitter

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज 86 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें बधाई दी. 26 सितम्बर 1932 को मनमोहन सिंह का जन्म हुआ था. डॉक्टर सिंह 2004 से 2014 तक देश के पीएम थे और उस दौरान उन्होंने देश की भलाई के लिए कई अहम फैसले लिए. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में ही राइट टु एजुकेशन यानी शिक्षा का अधिकार अस्तित्व में आया. इसके तहत 6 से 14 साल के बच्चे को शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित किया गया.

मनमोहन सिंह तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के कैबिनेट में वित्त मंत्री थे. 90 के दशक में देश में हुए आर्थिक सुधारों का श्रेय उन्हें दिया जाता हैं.

RTI का कानून भी मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहने के दौरान ही पास हुआ.

भारत और अमेरिका के बीच न्यूक्लियर डील भी उन्ही के कार्यकाल में हुई थी.

मनमोहन सिंह के अटल बिहारी वाजपेयी के साथ अच्छे रिश्ते थे.

मनमोहन सिंह की पत्नी गुरुशरण कौर को कई बार कार्यक्रमों में उनके साथ देखा जाता था.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े हर अहम पद पर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2018 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).