उन्नाव रेप केस: आरोपी शिवम और पीड़िता के बीच शादी करने संबधित बाते आई सामने
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता, जिसके साथ आरोपी ने साल की शुरुआत में दुष्कर्म किया था और बीते गुरुवार को जिंदा आग के हवाले कर दिया था. इस केस में खुलासा हुआ है कि आरोपी शिवम ने पीड़िता से शादी किया था.
लखनऊ: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता, जिसके साथ आरोपी ने साल की शुरुआत में दुष्कर्म किया था और बीते गुरुवार को जिंदा आग के हवाले कर दिया था, उसी आरोपी ने कभी पीड़िता से शादी का वादा किया था, जिसका खुलासा दोनों के बीच हुए विवाह अनुबंध ने किया है. दुष्कर्म के मुख्य आरोपी शिवम त्रिवेदी ने बीते साल जनवरी में पीड़िता से शादी करने को लेकर विवाह अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन उसी साल दिसंबर में वह अपने वादे से मुकर गया. अनुबंध में लिखा है, "हम यह घोषणा करते हैं कि हमने 15 जनवरी, 2018 को मंदिर में हिंदू परंपरा के अनुसार अपनी मर्जी से शादी कर ली है। हम दोनों एक साथ पति-पत्नी के तौर पर रह रहे हैं.
हम इस अनुबंध पर हस्ताक्षर इसलिए कर रहे हैं, ताकि हमें किसी तरह की कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े. " सूत्रों के अनुसार, आरोपी के परिवार ने पीड़िता को अपनाने से मना कर दिया था, क्योंकि वह उनसे नीची जाति की थी. इसके बाद ही पीड़िता ने अपने 'पति' के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी. यह भी पढ़े: उन्नाव रेप केस पर सीएम योगी बोले, फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस ले जाकर आरोपियों को दिलाएंगे सजा
पीड़िता की ओर से केस लड़ रहे वकील एस. एन. मौर्य ने कहा कि शिवम पीड़िता को मामला वापस लेने और समझौता करने को लेकर धमकी देता था. पीड़िता गुरुवार सुबह सुनवाई के लिए रायबरेली स्थित कोर्ट जा रही थी, इसी दौरान चार लोगों ने उसे जिंदा जला दिया। इन चारों में शिवम भी शामिल था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2019 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

