देश

BSNL Cheapest Recharge Plan: अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और 30 दिन की वैलिडिटी; सबसे सस्ता और धांसू है बीएसएनएल का यह छोटू रिचार्ज

बीएसएनएल के पास 229 रुपये का एक धांसू प्लान है, जो अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ता है. यह देश के सभी सर्किलों में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. इस प्लान को एक्टिवेट करने पर ग्राहकों को अच्छा खासा डेटा भी मिलता है.

BSNL Cheapest Recharge Plan: अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और 30 दिन की वैलिडिटी; सबसे सस्ता और धांसू है बीएसएनएल का यह छोटू रिचार्ज
BSNL | FB

BSNL Cheapest Recharge Plan: जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आईडिया (Vi) ने अपना रिचार्ज प्लान महंगा कर दिया है, जबकि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने टैरिफ प्लान के दामों में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया है. बीएसएनएल के पास ग्राहकों के लिए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की एक बड़ी रेंज है. यही वजह है कि लोग अब  इंटरनेट पर बीएसएनएल के सबसे सस्ते अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान के बारे में सर्च कर रहे हैं.

बीएसएनएल के पास 229 रुपये का एक धांसू प्लान है, जो अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ता है. यह देश के सभी सर्किलों में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. इस प्लान को एक्टिवेट करने पर ग्राहकों को अच्छा खासा डेटा भी मिलता है.

ये भी पढें: BSNL Recharge Plan Unlimited Calls: जियो-एयरटेल के मुकाबले काफी सस्ता है बीएसएनएल का अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान, यहां देखें पूरी लिस्ट

बीएसएनएल के 229 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 2GB डेली डेटा और 100 डेली एसएमएस मिलते हैं. इसमें एरिना मोबाइल गेमिंग का एडिशनल बेनिफिट मिलता है. इस प्लान की वैलिडिट 30 दिनों की होती है. हालांकि, इस प्लान में ग्राहकों को 4G डेटा स्पीड नहीं मिल पाएगी, क्योंकि बीएसएनएल के पास अभी सिर्फ 2G सेवा भी उपलब्ध है. उम्मीद जताई जा रही है कि 2025 के अंत तक 4G सर्विस शुरू हो जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).