Coal Crisis: केजरीवाल ने कोयले की कमी पर पीएम मोदी को लिखा पत्र, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी बोले- विस्तृत जानकारी लेने के बाद ही इस पर बात करूंगा

अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उन्हें पता चला है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस तरह का एक पत्र लिखा है और वह विस्तृत जानकारी लेने के बाद ही इस पर बयान देंगे

केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी (Photo Credits Facebook)

Coal Crisis: कोयले की कमी की वजह से जारी बिजली संकट को लेकर देश का राजनीतिक माहौल गरमा गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखकर कोयले की कमी की वजह से राजधानी दिल्ली में बिजली संकट पैदा होने की जानकारी देते हुए कोयले की कमी को दूर करने की मांग की. अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi)  ने कहा कि उन्हें पता चला है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस तरह का एक पत्र लिखा है और वह विस्तृत जानकारी लेने के बाद ही इस पर बयान देंगे. हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि इसे एनटीपीसी देखता है.

कोयले की कमी के संकट को स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने माना कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कोयले की कीमत अचानक बहुत तेजी से बढ़ी है, जिसकी वजह से कोयला आयात में कमी आई है. भारी बारिश ने भी इस समस्या को बढ़ा दिया है, जिस वजह से घरेलू कोयला उत्पादन पर दबाव काफी बढ़ गया है. मीडिया से बात करते हुए कोयला मंत्री ने यह दावा भी किया कि इन विपरीत हालात के बावजूद अक्टूबर महीने में सबसे ज्यादा कोयले का उत्पादन हुआ है और अगले 3-4 दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे. यह भी पढ़े: दिल्लीवासियों को करना पड़ सकता है बिजली संकट का सामना, सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

ऊर्जा क्षेत्र के एक जानकर के मुताबिक जैसे-जैसे कोरोना का खतरा कम होता जा रहा है, वैसे-वैसे औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने के कारण बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। बिजली की डिमांड सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बढ़ रही है, जिसकी वजह से कोयले की डिमांड भी लगातार बढ़ती जा रही है। कोयले की डिमांड में बेतहाशा बढ़ोतरी की वजह से इसकी कीमत भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ी है, जिसकी वजह से भारत के लिए आयातित कोयला काफी महंगा पड़ रहा है.

अगर जल्द ही कोयले की कमी के इस संकट पर काबू नहीं पाया गया तो दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में अंधेरा छा जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 11, 2026: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के क्या हैं आज के दाम? जानें ताजा रेट

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू