Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बच्चों के साथ नागपुर में की दिवाली की शॉपिंग, नाती और नातिन को दिलवाए ढेर सरे पटाखे (Watch Video)
दीवाली त्योहार को लेकर ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में वे नाती और नातिन को दिवाली की शॉपिंग खरीदवा रहे हैं.
Nitin Gadkari Shopping Video: देश में कल यानी बुधवार को खुशियों की दीवाली मनाई जाने वाली हैं. जिस दीवाली को लेकर बाजारों में पटाखों की खरीददारी जोरो में हैं. दीवाली त्योहार को लेकर ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में वे नागपुर में नाती और नातिन को दिवाली की शॉपिंग करवा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक पटाखे की दुकान पर बैठे हैं. जिस दूकान में बच्चों को पटाखा दिला रहे हैं. वहीं बच्चे भी अपने मन के दुकान में पटाखें खरीद रहे हैं. यह भी पढ़े: Diwali 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, कार्यक्रम में 600 से अधिक प्रमुख हस्तियां हुईं शामिल; VIDEO
नितिन गडकरी ने बच्चों के साथ की दिवाली की शॉपिंग:
बताना चाहेंगे कि नितिन गडकरी भले ही केंद्रीय मंत्री हैं. लेकिन दिल्ली हो या नागपुर या फिर मुंबई अभी भी वे बाजारों में अकेले ही शोपींग करने या फिर खाना खाने के लिए निकल जाते हैं. नितिनखुद भी कई बात बता चुके हैं कि उन्हें दिल्ली हो या मुंबई या फिर नागपुर सड़को पर लगे ठेले का खाना खाने में काफी अच्छा लगता है
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2024 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

