केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंच पर हुए बेहोश, उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया
महाराष्ट्र के अहमदनगर से एक बड़ी खबर है. केन्द्रीय मंत्री मंत्री नितिन गडकरी, अहमदनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे. स्टेज पर ही उनके तबियत बिगड़ने के बाद वे बेहोश होकर स्टेज पर गिर गए
मुंबई: महाराष्ट्र के अहमदनगर से एक बड़ी खबर है. केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अहमदनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे. स्टेज पर ही उनके तबियत बिगड़ने के बाद वे बेहोश होकर स्टेज पर गिर गए. इस दौरान राज्य के गवर्नर विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे. गवर्नर ने ही उन्हें स्टेज पर संभाला. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है
वहीं स्टेज पर नितिन गडकरी के तबियत ख़राब होने के बाद कुछ समय के लिए कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था. जिसके बाद उन्हें अस्पतला ले जाया गया. यह भी पढ़े: बालासाहेब ठाकरे ने मुझसे कहा था- संजय दत्त निर्दोष है: नितिन गडकरी
बता दें कि नितिन गडकरी केंद्र सरकार में सड़क परिवहन मंत्री हैं. इसके अलावा उन पर गंगा को साफ करने की भी जिम्मेदारी है. उनकी गिनती भारतीय जनता पार्टी में तेज- तर्रार नेताओं में की जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2018 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

