Pune Metro New Routes: केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने पुणे मेट्रो के लिए सुझाए नए रूट, ये इलाके हो सकते है कवर, जानें उनके नाम

ई के बाद पुणे में भी मेट्रो तेजी के साथ विस्तार हो रहा है. सरकार की कोशिश है कि अधिक से अधिक पुणेकरों को मेट्रो से यात्रा करने का अवसर मिले, इसके लिए कुछ नए मार्गों के विकल्प सामने आए हैं.

Credit-(Wikimedia Commons)

Pune Metro New Routes: मुंबई के बाद पुणे में भी मेट्रो तेजी के साथ विस्तार हो रहा है. सरकार की कोशिश  है कि अधिक से अधिक पुणेकरों को मेट्रो से यात्रा करने का अवसर मिले, इसके लिए कुछ नए मार्गों के विकल्प सामने आए हैं. केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मुरलीधर मोहोल (Union Minister Muralidhar Mohol) ने इस संदर्भ में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद नए रूट के बारे में सुझाव दिए हैं.

नए रूट के सुझाव देते हुए केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मुरलीधर मोहोल ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पुणे की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के लिए भविष्य को ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा हुई. इस बैठक में पुणे मेट्रो के प्रबंध निदेशक श्री श्रवण हर्डिकर भी उपस्थित थे. महापालिका आयुक्त श्री राजेंद्र भोसले को इस संबंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के निर्देश दिए गए. यह भी पढ़े: Pune Metro Updates: पुणे में पीएम मोदी स्वारगेट मेट्रो रूट का करेंगे उद्घाटन, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

मुरलीधर द्वारा सुझाए गए नए रूट:

खराडी से पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा मेट्रो मार्ग: पुणे महानगरपालिका को खराडी से पुणे हवाईअड्डा तक मेट्रो विस्तार के लिए विस्तृत प्रकल्प रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मार्ग में खडकवाला-स्वारगेट-हडपसर-खराडी को शामिल किया जाएगा और पूरा मार्ग पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से खडकवाला तक विस्तारित किया जाएगा.

खराडी में इंटरचेंज और मल्टीमोडल ट्रांसपोर्ट हब: खराडी को एक इंटरचेंज और मल्टीमोडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे पुणे हवाईअड्डा जाने के लिए मेट्रो के विभिन्न मार्गों का लाभ लिया जा सकेगा.

कात्रज से हिंजवडी मेट्रो मार्ग: पुणे की बढ़ती जनसंख्या और यातायात की समस्या को देखते हुए कात्रज से हिंजवडी के बीच मेट्रो मार्ग बनाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे दोनों शहरों के लिए मेट्रो का एक बेहतर रूट बनेगा.

भूसारी कॉलोनी, पीएमपी डिपो से चांदणी चौक तक डबल डेक फ्लाईओवर: वनाज से चांदणी चौक के बीच यातायात की समस्या को हल करने के लिए डबल डेक फ्लाईओवर निर्माण की योजना है, जिससे इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट