देश

पीएम मोदी के मंत्री महेश शर्मा के बिगड़े बोल, राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- अब तो पप्पू की पप्पी भी आ गई

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया है. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आयोजित के रैली में उन्होंने जनता को सबोधित करते हुए प्रियंका गांधी को पप्पू की पप्पी (प्रियंका गांधी) भी आ गई है कह डाला है

पीएम मोदी के मंत्री महेश शर्मा के बिगड़े बोल, राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- अब तो पप्पू की पप्पी भी आ गई
महेश शर्मा व राहुल गांधी (Photo Credits Facebook)

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा (Mahesh Sharma) का कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को लेकर एक आपत्तिजनक बयान आया है. उत्तर प्रदेश के (Uttar Pradesh) बुलंदशहर में आयोजित एक रैली में उन्होंने जनता को सबोधित करते हुए प्रियंका गांधी को पप्पू की पप्पी (प्रियंका गांधी) भी आ गई है कह डाला है. बता दें कि प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक बयान देने से पहले हाल ही में महेश शर्मा भगवान को बेवकूफ बताने जैसा बयान भी दे चुके हैं.

आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि जनता से भरा हुआ एक मैदान है. जहां पर गौतमबुद्ध नगर से सांसद और संस्कृति मंत्री महेश शर्मा पहले ममता बनर्जी और कर्नाटक के सीएम के बारे में विवादित बयान देते हुए कहा कि अगर ममता बनर्जी यहां आकर कथक करें और कर्नाटक के सीएम गीत गाएं तो कौन सुन रहा है? महेश शर्मा यहीं नहीं रुके इ और आगे कहा "पप्पू कहता है कि पीएम बनूंगा, अब तो पप्पू की पप्पी (प्रियंका गांधी) भी आ गई. यह भी पढ़े: बीजेपी सांसद महेश शर्मा का विवादित बयान, कहा-सांसद कभी गांव नहीं पहुंच सकता,बेवकूफ है भगवान

देखें वीडियो

वहीं अपने बयान में महेश शर्मा ने कांग्रेस परिवार पर हमला करते हुए कहा कि ‘’पहले नेहरू, फिर राजीव गांधी, संजय गांधी और फिर राहुल गांधी.. फिर प्रियंका गांधी’’. महेश शर्मा बोले कि क्या आपने देश पर एहसान करा हुआ है, अगर इनसे उठकर कुछ देखना है तो हमारा शेर, बब्बर शेर नरेंद्र मोदी को देखिए.

महेश शर्मा भगवान को लेकर क्या बयान दिया था

प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक बयान देने से पहले महेश शर्मा ने भगवान को लेकर टिप्पणी टिप्पड़ी किया था. उन्होंने अपने बयान में कहा था कि ‘जब भगवान सबकी इच्छाएं पूरी नहीं कर सकते तो एक सांसद कैसे कर सकता है. इसलिए सबसे बड़ा बेवकूफ इस मामले में अगर कोई है तो हम और आप नहीं, वो ऊपर वाला भगवान ही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2019 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).