अमेरिका से इलाज कराकर भारत लौटे अरुण जेटली, ट्वीट करके बोले- घर वापस आकर खुश हूं

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) अमेरिका (America) से इलाज कराने के बाद शनिवार को स्वदेश लौट आये हैं, जेटली ने ट्वीट किया, ‘‘वापस आकर खुश हूं.

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली (Photo Credit-PTI)

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) अमेरिका (America) से इलाज कराने के बाद शनिवार को स्वदेश लौट आये हैं, जेटली ने ट्वीट किया, ‘‘वापस आकर खुश हूं.’’उल्लेखनीय है कि जेटली इलाज कराने के लिये पिछले महीने अमेरिका चले गये थे. इसकी वजह से वह नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) सरकार का छठा और अंतिम बजट पेश नहीं कर पाये। इलाज के लिये अमेरिका जाने से पहले मोदी सरकार में वह वित्त मंत्री थे. उनकी अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय का कार्यभार पीयूष गोयल को सौंपा गया. गोयल ने ही इस बार लोकसभा में अंतरिम बजट भी पेश किया.

हालांकि, जेटली अमेरिका में रहते हुए भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहे. उन्होंने इस दौरान फेसबुक और ट्विटर पर कई बार लिखा तथा बजट पेश होने के बाद वीडियो कांफ्रेंस के जरिये एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर कुछ साक्षात्कार भी दिये. यह भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की सेहत में सुधार, जल्द ही लौटेंगे स्वेदश

पीटीआई -भाषा को अमेरिका में एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि उनकी स्वदेश वापसी चिकित्सकों की हिदायत पर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा था कि वह बजट पर होने वाली चर्चा का जवाब देने के लिये शायद ही संसद में उपस्थित हो सकें क्योंकि यह डाक्टरों की सलाह पर निर्भर करेगा. संसद का बजट सत्र 13 फरवरी को समाप्त होने वाला है. अंतरिम बजट पर लोकसभा में चर्चा शुरू हो चुकी है.

सोशल मीडिया पर थे सक्रिय

बता दें कि जनवरी में इलाज के लिए जेटली अमेरिका चले गए थे. इस दौरान वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी पीयूष गोयल को दे दी गई थी. गोयल ने केंद्र सरकार का अंतरिम बजट पेश किया था. हालांकि सोशल मीडिया के माध्यम से जेटली सक्रिय बने हुए हैं। वह लगातार ट्वीट और फेसबुक पोस्ट लिख रहे हैं. बजट के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संवाददाताओं के साथ प्रेस वार्ता भी की थी. साथ ही उन्होंने बजट पर साक्षात्कार भी दिया. (भाषा इनपुट)

Share Now

संबंधित खबरें

पीएम मोदी स्वीडन का सफल दौरा संपन्न कर नॉर्वे के लिए रवाना, द्विपक्षीय संबंध 'रणनीतिक साझेदारी' में बदले

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट